फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अपराधियों के तांडव से इलाके में दहशत; पुलिस मौके पर पहुंची

Thu, 19 Sep 2024 01:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला। इसी कड़ी में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित नौलखा मंदिर के समीप की है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुर के रहने वाले राजू सिंह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि आज राजू सिंह अपने मोटरसाइकिल के सवार होकर एक व्यक्ति को बैठक जेल खाना पहुंचाने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने रास्ते में उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में एक गोली राजू सिंह के लग गई। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और घायल अवस्था में राजू सिंह को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बताया है कि अपराधी गोली मारकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों बताया है कि जमीनी विवाद के कारण ही इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मामले को लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आज नौलखा मंदिर के पीछे राजू सिंह नामक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया है कि जमीनी विवाद में गोली मारने की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें