फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भारत में फर्जी नोट सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर और NIA का वांटेड गिरफ्तार; कई बड़े देशों से संबंध

Mon, 31 Jul 2023 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Indian Fake Currency: भारत में जाली नोट सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर और एनआईए के वांछित असलम को मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। असलम के फर्जी नोट तस्करी को लेकर कई बड़े देशों के साथ संबंध सामने आए हैं।
विज्ञापन
जाली नोट तस्कर असलम उर्फ गुलटेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जाली नोट सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर और एनआईए के वांछित असलम उर्फ गुलटेन को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो उसके पास से जाली नोट भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त जगह रख कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मोतिहारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि
जानकारी के मुताबिक, इनामी वांछित असलम को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल के सभी चौक चौराहों पर इसके पोस्टर चिपकाए गए थे। लेकिन असलम उनके हाथ नहीं आ रहा था। इस दौरान मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सदर एएसपी राज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसी बीच सूचना मिली कि असलम रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र में देखा गया है। उसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। असलम की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

नेपाल के रास्ते भारत में करता था जाली नोटों की सप्लाई
एनआईए का वांटेड असलम नेपाल के परसा जिले के इनरवा गांव का रहने वाला है। इसका संबंध पाकिस्तान से लेकर दुबई, मलेशिया, बंगलादेश के लोगों से है। मलेशिया और पाकिस्तान में जाली नोट की छपाई होती है। वहां से असलम नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करता है और विभिन्न क्षेत्र में इसकी सप्लाई करवाता है। इस क्षेत्र का सबसे सक्रिय तस्कर असलम ही है जो जाली नोट की सप्लाई आसानी से करता है। जाली नोट में सौ रुपये से लेकर दो हजार के नोट शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें