मृतक राजीव कुमार का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोतिहारी के चकिया थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर ठेकेदार राजीव हत्या कांड में उसकी मां किशोरी कुमारी ने मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति राजद नेता देवा गुप्ता सहित पांच को नामजद बनाते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी कुमारी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि वह अपने पुत्र राजीव रंजन के साथ सब्जी खरीदने पावर हाउस चौक चकिया गई थी। तभी अचानक अपाची पर सवार तीन चार लड़के बगल से गुजरे और थोड़ा दूर आगे बढ़ने के उपरान्त वापस आकर पूछने लगे कि राजीव भैया के घर जाना है। मेरा बेटा उनमें से दो लड़का पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह को पहचान लिया, और बोला कि क्या बात है में ही राजीव हूं। इतना सुनने के बाद किशोरी कुमारी कुछ दूर आगे बढ गई। तभी पुष्कर सिंह मेरे बेटे राजीव के पास सट कर उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मैं मुड़ी तो पुनः पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह ने मेरे बेटे पर दूसरी गोली चलाई। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग जमा हो गए। तुरंत मैं अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची तो मेरा बेटा खून से लथपथ था। उसने बताया कि पुष्करवा था जो कुख्यात अपराधकर्मी कुणाल सिंह का भतीजा है।
कुणाल की गिरफ्तारी के बाद राजीव को था डर
किशोरी कुमारी ने बताया कि मेरा बेटा बोल रहा था कि कुणाल सिंह को पुलिस ने ए.के.47 के साथ गिरफ्तार किया। तब से कुणाल को लग रहा था कि कुनाल सिंह को राजीव ने ही गिरफ्तार कराया है। तब से उसे कुणाल से डर था। किशोरी कुमारी ने बताया कि मेरा बेटा लड़का केसरिया में ठीकेदारी के लिए टेण्डर डाला हुआ था, जिससे राहुल सिंह उर्फ मुखिया, देवा गुप्ता मेरे बेटे से नाराज था, और टेण्डर नहीं डालने केलिए बोल रहे थे, इस कारण सभी लोग मेरे पीछे पड़े हुए थे। साथ ही जान से मारने की लगातार धमकी भी दे रहे थे, तथा बोल रहे थे कि इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो
मरते समय लिया आरोपी का नाम
मृतक राजीव की मां किशोरी कुमारी ने बताया कि "कराहते हुए राजीव बोल रहा था कि देवा गुप्ता तुमने अच्छा नहीं किया और उसकी आवाज बन्द हो गयी।
किशोरी कुमारी का कहना है कि मेरा दावा है कि मेरे पुत्र की हत्या विपिन सिंह के पुत्र पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह के साथ दो अज्ञात अपराधियों ने की है। उन्होंने कहा कि कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह, मेयर पति देवा गुप्ता और राहुल सिंह उर्फ मुखिया ने साजिश के तहत हत्या कराया है।
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
स्थानीय पुलिस ठेकेदार राजीव कुमार की हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।