फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के लिए 14 साल की बेटी बेची; बेचने वाली मां और खरीदने वाले पति के साथ दो और क्यों हत्थे चढ़े

Tue, 29 Aug 2023 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Child Trafficking: बिहार में दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। एक गुनाह में चारों शामिल हैं। एक ने बेटी बेची, एक ने 14 साल की उस बच्ची से शादी की। बाकी दो इस गोरखधंधे में उसका साथ कैसे दे रहे थे, यह भी जानना रोचक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची के रातू थाना क्षेत्र की एक 14 साल की नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में फरार चल रही उसकी मां को भी सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब बच्ची को बेचने से लेकर उसकी जबरन शादी कराने में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे अलग-अलग जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने पूछताछ की है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के केस की आइओ दारोगा संवेदना स्नेही ने न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी सावित्री के कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है। बयान को सीलबंद रखा गया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पीड़ित बच्ची की मां, उसका कथित प्रेमी पति, बच्ची से शादी करने वाला युवक, शादी कराने वाली बिचौलिया महिला शामिल हैं।

वहीं, पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि जीरो एफआइआर रांची के रातू थाने से आई थी। बच्ची को उसकी मां ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसको बेच दिया है। उसकी शादी करवा दी गई है। सदर थाना पुलिस ने जिससे लड़की को बेचकर जिससे शादी कराई गई थी, उसको भी गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के भाई को भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में शादी कराने वाली बिचौलिया महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। मां समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बच्ची का कोर्ट में 164 का बयान कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें