बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने गरीबी और पति की मारपीट से तंग आकर अपने 5 बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे पातेपुर बाजार में हुई।
बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने गरीबी और पति की मारपीट से तंग आकर अपने 5 बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे पातेपुर बाजार में हुई।
विज्ञापन
35 साल की कंचन देवी, जो बालिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा कोल्ड स्टोर के पास रहती है, अपने एक बेटे और चार बेटियों को लेकर करीब 3 किलोमीटर दूर पातेपुर बाजार पहुंची। वहां उसने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदी और उसमें ज़हर मिलाने की कोशिश की। लेकिन उसी समय पास के दुकानदार ने यह सब देख लिया और तुरंत उसके हाथ से कोल्ड ड्रिंक और ज़हर का डब्बा छीन लिया। दुकानदार की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, महिला ने बताई अपनी परेशानी
कंचन देवी ने बताया कि उसने एक महिला समूह से लोन लिया था, लेकिन उसका पति विपिन राम कोई काम नहीं करता। जब वह उसे काम करने के लिए कहती है, तो वह शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। गांव के लोग जब बीच-बचाव करते हैं, तो वह उनके साथ भी बुरा व्यवहार करता है।
कंचन ने यह भी बताया कि जब वह अपने पति से पैसे मांगती है, तो वह घर छोड़ने या खुदकुशी करने की धमकी देता है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंचन और उसके बच्चों को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।