फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और बिहार सीएम ने दी छठ की शुभकामनाएं, देशभर में ऐसे मन रहा त्योहार

Sun, 06 Nov 2016 12:23 PM IST
टीम/ अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार समेत पूरे भारत में मनाया जा रहा है। रविवार को शाम में नदी-तालाब के किनारे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, उसके बाद अगले दिन यानी सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य देवता को जल दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा। 
विज्ञापन


देश भर में छठ के मौके पर जगह-जगह गूंज रहे गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं छठ घाटों को भी संजाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है,बिहार के पटना सहित पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग गंगा किनारे सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचेंगे। पटना के तमाम घाटों को भव्य तरीके के सजाया गया है।

साथ ही दिल्ली में ITO के पास यमुना के तट पर भी भारी संख्या में भक्त अर्घ्य देने पहुंचेंगे,यहां भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसके अलावा पूरे बिहार-झारखंड में नदी, नहर और तालाब के किनारे अर्घ्य देने के लिए घाट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पीएम ने दी छठ की शुभकामनाएं

- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व शुभकामनाएं दी है। पीएम ने अपने संदेश में लिखा है कि नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई। इस महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं।

पीएम मोदी के अलावा बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने छठ की शुभकामना दी है। 
  PM greets Nation on the auspicious occasion of Chhath https://t.co/wLn2ntCAuC via @narendramodi — Narendra Modi PM (@Narendramodi_PM) November 4, 2016 गौरतलब है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी की तिथि तक भगवान सूर्यदेव की अटल आस्था का पर्व छठ पूजा मनाया जाता है। नहाय खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो जाती है। चार दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें