फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटते-पीटते मार डाला : तीन साल का बच्चा गायब हुआ, फिर छत से बोरे में गिरी लाश; लोगों ने उतारा गुस्सा

Mon, 15 Jan 2024 01:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News : तीन साल का शिवम गायब हुआ तो घर वाले एक-एक घर ढूंढने लगे। बाकी जगह नहीं मिला तो इस घर में भी देखना चाहा। घर वाले टालते रहे। इसी बीच अचानक इस घर की छत से बोर में बंद शिवम की लाश गिर पड़ी।
विज्ञापन
शिवम का बोरे में मिला शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन में किस बात का गुस्सा था, वह लोगों को यह भी नहीं बता सकी। उसने 3 साल के एक बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को बोरे में बंद कर अपने घर में छिपा रखा था। जब लाश सामने आई तो गुस्सा इतना भड़क चुका था कि लोगों ने उसे महिला की एक नहीं सुनी। पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


खेलने के दौरान गायब हुआ बच्चा 
घटना अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गाँव की है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि आकाशी गांव में जगु सिंह का तीन वर्षीय बेटा शिवम् दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर के बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं कोई अतापता नहीं चल पाया।

घर की तलाशी के दौरान मिला बच्चे का शव 
 ग्रामीणों ने सबके घरों में ढूंढना शुरू किया। सभी घरों की तलाशी लेने के क्रम में पड़ोस के दशरथ सिंह के घर वालों ने तलाशी देने से मना कर दिया। अब ग्रामीणों का शक बढ़ गया और लोग जबरन घर की तलाशी लेने की बात कहने लगे। इसी दौरान दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी ने छत पर से एक बंद बोरा अपने छत से मकान के पीछे फेंक दिया। घर के छत से बोरा फेंकते देख मकान के पीछे से लोग हल्लागुल्ला करने लगे। जब लोग उधर जाकर देखे तो उसमें बच्चे की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन


महिला की जमकर पिटाई की फिर घर को किया आग के हवाले 
बोरे में बच्चे की लाश देखकर लोग भड़क गये और आरोपित महिला चिंता देवी को घर से खींचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ और फिर आक्रोशित लोगों ने उस महिला के घर को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें