फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: बदमाशों ने बाइक सवार युवक के सिर में मारी गोली; मौके पर ही हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, जो जिसे चाहे जब चाहे अवैध कट्टा निकालकर गोली मार देता है। कई बार तो बिल्कुल मामूली बात पर ही गोली चल जाती है और ऐसे मामलों में अधिकतर निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। ताजा मामला रोहतास का है जहां अपनी दीदी के यहां जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थानाक्षेत्र के जवाहर सेतु के पास अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को सिर में गोली मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के बारुण थानाक्षेत्र के पंडित बिगहा गांव के राकेश यादव उर्फ अनु यादव के रूप में कई गई है।

विज्ञापन


मृतक के भाई मनीष यादव ने बताया कि अनु यादव अपने गांव पंडित बिगहा से अपनी दीदी के घर डेहरी जा रहा था। इसी दौरान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर सेतु के पास बदमाशों ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद अनु यादव के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मनीष यादव ने आगे बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ मृतक राकेश यादव उर्फ अनु यादव की आपसी रंजिश थी। उसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। उसने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। उसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें