फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: SBI सीएसपी संचालक से लूटपाट, लोगों ने बदमाश को पकड़ा; समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने का मामला

Tue, 31 Oct 2023 05:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी संचालक मनीष कुमार मणि से हथियार के बल पर लूटपाट की। तीन बदमाशों में से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा, पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी संचालक मनीष कुमार मणि से हथियार के बल पर लूटपाट की। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर रामनगर गांव में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान बदमाश 13 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। लेकिन बदमाशों में से एक बदमाश भागने के दौरान पकड़ा गया। बुजुर्ग ग्रमीण ने साहस का परिचय देकर हथियार से लैस बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश को वहां मौजूद लोगों ने जमकर पीटा। 
विज्ञापन


बुजुर्ग ग्रामीण ने बताई वारदात के दौरान का किस्सा
बुजुर्ग ग्रामीण पवन पासवान कहा, लोगों को चिल्लाते हुए मैंने सुना। इसी दौरान बाइक से बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बदमाश की बाइक असंतुलित हो गई। जिसके कारण एक बदमाश नीचे गिर गया, लेकिन अन्य बदमाश भागने में सफल हुए। नीचे गिर बदमाश ने ऑटो छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उसे पकड़ा गया और स्थानीय लोगों द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गई। लोगों ने बदमाश को उजियारपुर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि दो बदमाश बाइक से फरार होने में कामयाब रहे। सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।  

पूरे मामले पर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, तीन बदमाश सीएसपी पर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें