फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बांका में बदमाश ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, परिजनों ने जाम की सड़क

Sun, 23 Apr 2023 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

कुशमाहा और प्रेमचक गांव के कई लोगों ने बताया कि कुशमाहा गांव के पास सीमोता बहियार में गोली की आवाज सुनाई दी। यहां एक बदमाश एक युवक का पीछा कर रहा था। इसके बाद कुशमाहा गांव के भैरो शर्मा के आम के बगीचे में तबाड़तोड़ गोली मार हत्या कर दी। फिर बदमाश बाइक से किरणपुर मोड़ की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस को रोक कर जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बांका के कुशमाहा गांव में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव निवासी मो. राजा के रूप में की गई है। मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

कुशमाहा और प्रेमचक गांव के कई लोगों ने बताया कि कुशमाहा गांव के पास सीमोता बहियार में गोली की आवाज सुनाई दी। यहां एक बदमाश एक युवक का पीछा कर रहा था। इसके बाद कुशमाहा गांव के भैरो शर्मा के आम के बगीचे में तबाड़तोड़ गोली मार हत्या कर दी। फिर बदमाश बाइक से किरणपुर मोड़ की ओर फरार हो गया।

वहीं, पुलिस शव का पंचनामा कर ऑटो से अमरपुर ले जा रही थी। इसी बीच मृतक के परिजनों ने किरणपुर मोड़ चौक पर उन्हें रोक कर जाम लगा दिया। मौके पर शाहकुंड थाना के पुलिस भी पहुंची। जहां आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मो. राजा के खिलाफ अमरपुर सहित भागलपुर के शाहकुंड, सजौर सहित आसपास के अन्य थाना में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें