फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मधुबनी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पंचायत के जरिए मामला दबाने का दबाव डाला, केस दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के एक गांव में घास काटने गई नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर सहारघाट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी से एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना सहारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां घास काटने गई नाबालिग लड़की से गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। इसके बाद लड़की किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने सरपंच के जरिए पंचायत में शिकायत की। इस दौरान आरोपियों के परिजनों की ओर से पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। करीब सात दिन तक यही चलता रहा। फिर आखिरकार पीड़िता के परिजनों ने सहारघाट के बाद मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन




पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, गांव के ही पांच युवकों ने खेत में नाबालिग को पहले पैसों का लालच दिया। फिर जबरन उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ सभी फरार हो गए। होश आने पर लड़की किसी तरह घर पहुंची और वारदात के बारे में सब बताया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने आगे बताया कि घटना के बारे में गांव के लोग किसी वीडियो के बारे में तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। इसके बाद आरोपी के घर जाकर मोबाइल में वीडियो देखा, घटना सही थी। इससे पता चला कि सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया था। इसके बाद सरपंच के माध्यम से पंचायत बैठाई गई, जहां पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया गया। फिर साहरघाट थाना जाकर मामले का आवेदन दिया।
विज्ञापन


साहरघाट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि दुष्कर्म मामले में परिजन ने देरी से थाने को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें