फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे बोले, राज्य में शराब माफियाओं को पनाह देती है बिहार सरकार

Thu, 20 Apr 2023 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला कर कहा कि वे पलटनिया मुख्यमंत्री हैं। वे अविश्वसनीय और संवेदनहीन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दबाव के बाद जहरीली शराब पीकर मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा तो की गई। लेकिन उसमें भी शर्त लगा कर उन्होंने अपनी नीयत का परिचय दिया है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास में गुरुवार को केंद्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार शराब माफिया को पनाह देने वाली है। ऐसे में इस सरकार के रहते शराबबंदी कभी सफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि तमाम शराब माफिया आज सरकार में बने हुए हैं। गली-गली में शराब बेची और पी जा रही है। ऐसे में सीएम की संवेदनहीनता के कारण ही लोग शराब पीकर मर रहे हैं।

विज्ञापन


'अविश्वसनीय और संवेदनहीन हो गए नीतीश'
अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला कर कहा कि वे पलटनिया मुख्यमंत्री हैं। सोलह सिंगार करके वह बैठे हुए हैं? लेकिन विपक्ष का कोई नेता उन्हें पूछ नहीं रहा है। कारण यह है कि नीतीश में अब सौंदर्य क्षमता समाप्त हो गई है। वे अविश्वसनीय और संवेदनहीन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव के बाद जहरीली शराब पीकर मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा तो की गई। लेकिन उसमें भी शर्त लगा कर उन्होंने अपनी नीयत का परिचय दिया है।

'मौत के आंकड़ों को छिपा रही सरकार'
चौबे ने गुरुवार को बीते पांच दिन पहले हुई घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर असंवेदनशील है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार की तरफ से मौत के आंकड़ों को छिपाया जा रहा है। बिहार में लोग लगातार जहरीली शराब से मर रहे हैं और मुख्यमंत्री जी देश में विपक्षी एकता में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री जी से न तो बिहार संभल रहा है और न ही उनकी इच्छा है। वे केवल प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने में व्यस्त हैं, जो बहुत जल्द ही टूटने वाला है।
विज्ञापन


बिहार में हाल के दिनों में जहरीली शराब पीने से लोगों की लगातार मौत हुई है। इसे लेकर विपक्ष लगातार महागठबंधन की सरकार को घेर रहा है।

'सासाराम हिंसा के लिए सीएम नीतीश जिम्मेदार'
भाजपा के बक्सर सांसद अश्विनी चौबे गुरुवार को रोहतास के सासाराम स्थित सर्किट हाउस में जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर उक्त तमाम आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लागते हुए कहा कि सासाराम में रामनवमी के दौरान हुई हिंसक झड़प के लिए वे ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने केवल हिंदुओं के खिलाफ कुचक्र रचकर यहां के एसपी और डीएसपी के द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष को जेल भिजवाया है। इसके लिए हम लोग आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें