फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Rate Hike: बिहार-झारखंड में दूध की कीमत बढ़ी, अमूल के बाद सुधा ने किया यह एलान; जानें कितने में मिलेगा

Wed, 21 May 2025 05:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: एक मई से अमूल ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि तक दी गई थी। अब 22 मई से बिहार-झारखंड के मशहूर ब्रांड सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का एलान किया है। आइए जानते नई दरों के बारे में...
विज्ञापन
दूध के दाम बढ़े। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार और झारखंड के दूध उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मशहूर ब्रांड ‘सुधा’ के उत्पादों की कीमत बढ़ गई है। बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 22 मई यानी गुरुवार से नई दरें लागू होंगी। इधर, दूध के दाम में बढ़ोतरी से आम लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इसी साल अमूल ने अपने उत्पादों के दाम में वृद्धि की थी। अब सुधा ने भी दूध के दामों में वृद्धि कर दी है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इस बढ़ोतरी से आम जनता के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन


तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि
बता दें कि कॉम्फेड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुधा दूध की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है। नई दरों के अनुसार, सुधा फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 62 रुपये से बढ़ाकर 65 प्रति लीटर कर दिया गया। वहीं सुधा शक्ति दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इतना ही नहीं गाय के दूध की कीमत 52 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये प्रति लीटर तक कर दी गई है।

इस कारण बढ़ाए गए दाम
इधर,  बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन का कहना है कि दूध के उत्पादन में बढ़ती लागत, पशुचारे की महंगाई और परिवहन खर्च में इजाफे के कारण दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है। यह फैसला बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में लागू होगी। हालांकि कॉम्फेड नेसुधा के अन्य डेयरी उत्पाद जैसे घी, दही, लस्सी, पेड़ा आदि की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें