फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ ‘लादेन’ भी चुनाव मैदान में

Mon, 21 Apr 2014 01:20 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में नरेंद्र मोदी को एक और उम्मीदवार से टक्कर मिलने की उम्मीद है। भाजपा के पीएम उम्मीदवार को ‘ओसामा बिन लादेन’ से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह ओसामा कोई और नहीं बल्कि उसके चेहरे-मोहरे वाले मेराज खालिद नूर हैं। नूर यहां ‘सांप्रदायिक ताकतों’ को हराने के लिए उतरेंगे। नूर पटना के रहने वाले हैं। पिछले चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान और लालू प्रसाद यादव की रैलियों में उन्होंने खूब शिरकत की थी।

ओसामा की तरह दाढ़ी रखने वाले और उसी की तरह पोशाक पहनने वाले नूर को देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ती थी। दोनों नेताओं की रैलियों में अपनी मौजूदगी से नूर काफी चर्चित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लादेन की पार्टी है ‘राम इंडिया’

अब उन्होंने ‘राम इंडिया’ के नाम से अपनी पार्टी बना ली है ताकि देश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम किया जा सके। नूर यह आरोप लगाते हैं कि लालू यादव और पासवान ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनका इस्तेमाल किया है।

यही वजह है कि उन्हें सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने की लड़ाई को जारी रखने के लिए अपनी पार्टी बनानी पड़ी। शनिवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने उन्होंने वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि वह मोदी से एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कारोबार से राजनीति में आए नूर लंबे कद के हैं और बिल्कुल ओसामा बिन लादेन की तरह दिखते हैं। उनके अनुसार यह कोशिश सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध रहे वाराणसी में विभाजनकारी ताकतों को रोकने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें