फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, MLA-MLC को पढाया गया पाठ; कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?

Fri, 18 Sep 2026 02:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

JDU Meeting: जदयू ने आज की बैठक को एक दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम दिया है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ हो चुका है। संजय झा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा के साथ निशांत कुमार भी इस बैठक में मौजूद हैं। 
विज्ञापन
दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ करते नीतीश कुमार के साथ अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर से ऑफर दिया है तब से सियासत गरमा गई है। इन सब के बीच  आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने विधायकों, विधान परिषद् सदस्यों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में शामिल होने के लिए भी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और विधान परिषद् सदस्य जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कर्पूरी सभागार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत भी हो गई।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री निशांत कुमार के साथ दिया जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में विधायी कार्य, कानून बनाने की प्रक्रिया, प्रश्नकाल समेत अन्य चीजों की जानकारी गई। चर्चा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के नहीं आने की भी हुई, हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह विधायक-विधान पाषदों की बैठक है।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने रख दी सीधी बात
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- हमलोगों के नेता नेता, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने काम और सोच से बिहार की राजनीति की कार्य संस्कृति बदली है। उनसे पहले बिहार ने वह दौर भी देखा है, जब यहां 'तेल पिलावन, लाठी चलावन' वाली राजनीति होती थी। नीतीशजी ने बताया कि राजनीति सभ्य तरीके से भी हो सकती है। उन्होंने राजनीति को जवाबदेही, सुशासन और विकास से जोड़ा। उनके नेतृत्व में जदयू अपने विधायकों के आचरण और परफार्मेंस को निरंतर बेहतर करने का प्रयास करता रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू में अच्छी संख्या में उच्च शिक्षित एवं युवा विधायक पहली बार जीते हैं। आज के 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम' में खासकर नए विधायकों और विधान पार्षदों को संसदीय परंपरा की जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। जैसे- बजट कैसे तय होता है, जीरो आवर में क्या होता है, सदन में सवाल और सप्लीमेंटरी कैसे पूछना है आदि। इस पहल का उद्देश्य उन्हें जनता और जनहित के मुद्दों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना है।
विज्ञापन


नीरज कुमार बोले- जदयू में सभी की भूमिका तय
बैठक को लेकर पार्टी नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि जेडीयू एक राजनीतिक दल है, इसलिए बैठक को लेकर सियासी अर्थ निकाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के सम्मानित नेता हैं। नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के नेतृत्व में यह बौद्धिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्य की अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बिहार की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण विषय है और इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के भविष्य हैं, इस बात को सभी ने स्वीकार किया है।

एमएलसी चुनाव को लेकर बुलाई गई है बैठक
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि आठ सीटों पर जो एमएलसी चुनाव में होना है, उसी के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है। नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच तकरार को देखते हुए दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश करेंगे। वहीं पार्टी के मुद्दे और सरकार के कामकाज पर चर्चा हो सकती है। बाढ़ को लेकर भी नीतीश कुमार अपनी टीम को कुछ निर्देश दे सकते हैं। कुल मिलाकर आज की बैठक में बिहार के मुद्दों पर ही चर्चा होगी। वहीं राजद के ऑफर के बारे में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस सब पॉलिटिकल स्टंट से परिचित हैं। अब वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए अपने नेताओं को भी इन सब से दूरी बनाने की ही सलाह देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें