फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे संजय झा और ललन सिंह, शपथ ग्रहण से पहले मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

Mon, 13 Apr 2026 06:57 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में नई सरकार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बैठकों का मैराथन दौर जारी है। अब नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी भी अंतिम चरण में है। इस मौके पर पीएम मोदी का आगमन भी लगभग तय है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी के आवास से निकलते मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में एक बार फिर सरकार बदलने वाली है। नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। सरगर्मी तेज होने की वजह यह है कि आज भी सुबह से ही बैठकों का दौर शुरू हो गया था। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास से हुई, जहाँ करीब एक घंटे तक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के तुरंत बाद जदयू नेता ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंचे। वहां आधे घंटे की मंत्रणा के बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बंगले पर पहुंचे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM Oath: बिहार में पहली बार भाजपा का CM, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आएंगे; लोक भवन में हुई चर्चा

बताया जाता है कि सम्राट चौधरी के आवास पर हुई इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में नई सरकार के ब्लूप्रिंट पर विस्तृत चर्चा की गई। करीब 30 मिनट चली इस बैठक में मुख्य रूप   से नए मंत्रिमंडल के मंत्रियों की सूची बनाई गई है, जिसमें संभावित मंत्रियों के नामों और उनके चेहरों पर अंतिम मुहर लगना है। बताया जाता है कि गठबंधन के साथियों के बीच विभागों के संतुलित वितरण पर भी मंथन किया गया है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि इस नई सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद जदयू के खाते में जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- बिहार सरकार का खजाना खाली; भाजपा सरकार को लेकर कही यह बात

बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले नेताओं के रुख को देखते हुए यह माना जा सकता है कि गठबंधन के भीतर तालमेल और पदों के बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है। अब केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सरकार गठन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है और अगले 24 से 48 घंटों में बिहार को नई सरकार का पूरा खाका मिल सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने और नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की कवायद जारी है। इस मौके पर पीएम मोदी का भी आगमन होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें