फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से गायब हैं तेजस्वी यादव, रघुवंश बोले- विश्व कप मैच देखने गए होंगे

Wed, 19 Jun 2019 07:18 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बिहार में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव दिखाई नहीं दे रहे हैं। विरोधी दलों के नेता उनके गायब होने पर खूब निशाना साध रहे हैं। इस बीच उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी बड़ी बात कह दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी विश्व कप मैच देखने गए होंगे।  

विज्ञापन

 


रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को तेजस्वी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि तेजस्वी फिलहाल कहां हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह विश्व कप मैच देखने गए होंगे, मैं इस बारे में भी पक्का नहीं हूं। 

मालूम हो कि चुनाव के पहले कई मुद्दों पर नीतीश सरकार और मोदी सरकार को कोसने वाले तेजस्वी मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसिफेलाइटिस सिंड्रोम से बच्चों की हो रही मौत पर भी चुप हैं। यहां तक कि छोटी-बड़ी सियासी घटनाओं को लेकर ट्वीट करने वाले तेजस्वी ने इस संबंध में एक ट्वीट तक नहीं किया। ऐसे में भाजपा, जदयू समेत 'राजद के विरोधी दलों' के नेता तेजस्वी पर खूब निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लालू के जन्मदिन पर भी नजर नहीं आए थे तेजस्वी

तेजस्वी यादव(File Photo) - फोटो : PTI
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 72वें जन्मदिन पर भी तेजस्वी नजर नहीं आए थे। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक शुभकामना संदेश देकर कोरम पूरा कर लिया, जबकि पटना से लेकर दिल्ली तक किसी भी समारोह में वह नजर नहीं आए। एक तरफ दिल्ली स्थित राजद कार्यालय 'राबड़ी भवन' में मीसा भारती, जयप्रकाश यादव और मनोज झा ने केक काटकर सादे समारोह में लालू यादव के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, तो वहीं पटना राजद कार्यालय में पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि यादव, पूर्व मंत्री सीताराम यादव और महासचिव भाई अरुण ने 72 पौंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया।
 



तेजस्वी इन दोनों बड़े कार्यक्रमों में नजर नहीं आए तो जदयू ने तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा- हद है कि जिसकी बदौलत आपका वजूद है, उनको ट्वीट पर बधाई। असल में आपको संस्कार मिले ही नहीं। यही वजह है कि आज बीमार लालू अकेले जेल में हैं और आप लोग ऐश में हैं। साबित हो गया कि आप अपनों के लिए भी पूरी तरह सियासी हैं। आपको अपने पिता से प्रेम नहीं है। आप पत्थर दिल हैं।  इसके बाद से कई नेता तेजस्वी पर तंज कस चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें