फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत; ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

फेसर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि महिला ने जहर खाया है या उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
फेसर थाना, औरंगाबाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद के सदर प्रखंड में फेसर थाना के बघोई खुर्द गांव में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हुई है। मृतका की पहचान बघोई खुर्द गांव निवासी अरुण सिंह की पत्नी सरिता देवी (32) के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, सूत्रों की मानें तो विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। इसी के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद फेसर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरिता देवी की किसी बात को लेकर परिजनों से नाराजगी थी। इसी कारण उसने आवेश में आकर रविवार को देर रात जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ससुरालियों ने आनन-फानन में उसे लेकर फेसर में ही एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

मृतका के भाई जम्होर थाना के जीवन बिगहा निवासी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उसकी बहन को ससुरालियों द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। मारा पीटा जाता था। ससुरालियों की प्रताड़ना से वह आजिज आ चुकी थी। वह बेहद परेशान और तनाव में रह रही थी। इसकी सूचना भी उसने फोन पर मायके में दी थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। और उसे अस्पताल सिर्फ साक्ष्य छिपाने के लिए लाया गया।
विज्ञापन


फेसर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि महिला ने जहर खाया है या उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें