फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में गोलियों की गूंज से थमा कारोबार, 40 लाख की लूट के बाद बाजार बंद, व्यापारियों ने खोला मोर्चा

Thu, 28 May 2026 11:48 AM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गया के गुरुआ बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से 40 लाख रुपये के जेवरात की लूट और गोलीबारी की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पूरे बाजार को बंद कर व्यवसायियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के गुरुआ बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से करीब 40 लाख रुपये की लूट और गोलीबारी की घटना के बाद गुरुवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरे बाजार की दुकानें बंद रहीं और व्यवसायियों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, लूटे गए जेवरात की बरामदगी और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


बाजार बंद कर जताया आक्रोश
घटना के विरोध में गुरुआ बाजार के व्यवसायियों ने स्वतः बाजार बंद रखा। विरोध प्रदर्शन में पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद, वर्तमान मुखिया पति सह राजद के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल से व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

घर लौट रहे कारोबारी को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर प्रभाकर कुमार वर्णवाल बुधवार शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली लगते ही मची अफरा-तफरी
गोली प्रभाकर कुमार की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनके हाथ से जेवरात से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी कागजात और अन्य सामान मौजूद थे। घटना में दुकान के स्टाफ सुभाष सिंह भी घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी बस स्टैंड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद बरतल्ला मोड़ होते हुए गुरारू की दिशा में भाग निकले। भागने के दौरान बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल कायम है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसएसपी सुशील कुमार, शेरघाटी एसडीपीओ संदीप कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 'भाजपा नेता पशु तस्कर', गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले MLC का बड़ा आरोप
विज्ञापन


घायल कारोबारी का चल रहा इलाज
घायल प्रभाकर कुमार को पहले गुरुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें