फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में गंगा स्नान बना काल, चार युवक डूबे; तीन की मौत, एक की तलाश जारी

Tue, 26 May 2026 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना के गांधी घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण चार युवक डूब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
डूबने से तीन युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट के पास मंगलवार को गंगा में नहाने गए चार युवक डूब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान कदमकुआं दरियापुर निवासी चंदन कुमार (35), अमित (15) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। वहीं कंकड़बाग स्थित RLMS कॉलोनी निवासी जॉय (17) अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

गंगा स्नान के लिए गए थे

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सभी युवक गंगा स्नान के लिए गांधी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके। देखते ही देखते चारों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे।
Bihar News: राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल भाजपा में शामिल, बोलीं- 'ट्रोल से नहीं डरती'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए, जबकि लापता युवक जॉय की तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें