मृतक महेश का शव देखने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महेश चौधरी अपने गांव में ही किराने की दुकान चला कर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे थे। वहीं, इस घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद जब सदर अस्पताल पहुंचे तो शव को देख चीख-पुकार मच गई।
दीपनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।