फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई: पटना में कहां-कहां STF की छापेमारी? 30 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

Wed, 18 Nov 2026 11:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में साइबर अपराध से जुड़े संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। STF, साइबर पुलिस और स्थानीय थानों की टीमों ने राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर के तीन अपार्टमेंट में एक साथ जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेने और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की सूचना है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में साइबर ठगी के नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस ने बुधवार को एक साथ तीन ठिकानों पर मोर्चा खोल दिया। STF और स्थानीय पुलिस के साथ साइबर पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और अपार्टमेंट में तलाशी अभियान शुरू किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित इलाकों में हलचल मच गई। अलग-अगल टीमे राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर स्थित अपार्टमेंट में जांच कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस अभियान में करीब 30 से 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिलने की सूचना है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

छापेमारी करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
राजा बाजार और बोरिंग रोड के अपार्टमेंट में जांच
छापेमारी का पहला ठिकाना राजा बाजार की मछली गली स्थित सुशीला रेजिडेंसी अपार्टमेंट है। यहां STF और स्थानीय पुलिस की टीम संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। दूसरी टीम बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस की जांच का उद्देश्य साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क और उसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना है। तीसरी कार्रवाई पत्रकार नगर स्थित साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में की जा रही है। यहां STF, स्थानीय पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी है। वहीं पाटलिपुत्र गोलंबर के पास बुधवार को STF की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई डॉक्टर निगम प्रकाश के बगल में स्थित एक ठिकाने पर की जा रही है। छापेमारी के दौरान STF की टीम मौके पर मौजूद है और जांच-पड़ताल में जुटी है।

बिहार: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप, अंदर कितनी छात्राएं फंसी थीं, जानिए कैसे-क्या हुआ?
 
विज्ञापन

पटना पुलिस की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
दस्तावेज मिलने की सूचना, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
बुधवार को हुई कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि तलाशी के दौरान कौन-कौन से सामान या दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका और साइबर ठगी के नेटवर्क से उनके संबंधों की भी जांच की जा रही है। तीनों स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद बरामदगी, संदिग्धों की भूमिका और संभावित गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें