फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमिका के साथ हाथों में हथियार लेकर फोटो शूट करवाकर किया था वायरल; पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी। तस्वीर की जांच कराई गई तो पता चला कि गिरफ्तार युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ हाथों में हथियार लेकर खुद अपनी तस्वीर वायरल की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने शनिवार को एक प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ हाथों में हथियार लेकर फोटो खिंचवाई थी। फिर सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को वायरल कर दिया था। यह मामला जिले के रीगा थाना क्षेत्र का है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद युवक की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मामला सत्यापित होने के बाद रीगा थाना पुलिस ने तस्वीर में दिख रहे युवक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव निवासी रामकुमार के रूप में की गई है। हालांकि, पुलिस वीडियो में युवक के हाथ में दिख रहे हथियार को बरामद नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने दोस्त के माध्यम से नेपाल से हथियार मंगवा था। उसने फोटोशूट कराने के बाद हथियार को अपने दोस्त के हाथ ही वापस नेपाल भेज दिया।

सीतामढ़ी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बीते दिनों जिले में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी। उक्त तस्वीर की जांच कराई गई तो पता चला कि गिरफ्तार युवक अपनी प्रेमिका के साथ हाथों में हथियार लेकर खुद अपनी तस्वीर वायरल कर रहा था। आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि नेपाल से हथियार मंगवा कर फोटो शूट वायरल किया था। उसके बाद नेपाल से आने वाले दोस्त के माध्यम से हथियार वापस नेपाल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में उक्त युवक पर नजर रख रही है। वहीं, सीमा पार से हथियार लेकर आने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हथियार बरामदगी को लेकर भी पूछताछ कर पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें