फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में प्रेम विवाह करने पर देना होगा 'लवमैरिज टैक्स'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में एक प्रेमी युगल को प्रेम विवाह करने पर 50 हजार का लव मैरिज टैक्स अदा करने का फरमान सुनाया गया है। टैक्स अदा न करने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


यह तालीबानी फरमान गांव के कुछ दबंगों की ओर से प्रेमी युगल और उनके परिजनों को सुनाया गया है। प्रेमी जोड़े की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने अंतर जातीय विवाह किया था, जो गांव के दंबगों को रास नहीं आया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू में छपी खबर के अनुसार बिहार के कैथर जिले के आजमनगर निवासी चंदन यादव (30) और सोनी देवी (22) ने छह माह पूर्व घर से भागकर शादी रचा ली थी।
विज्ञापन


मामले में कुछ दिन हंगामा मचने के बाद दोनों के परिवारवालों और गांव ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद प्रेमी युगल घर लौट आया था। उनके गांव आने के कुछ दिन बाद गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

50 हजार रुपये न देने पर गांव छोड़ने का फरमान

चंदन यादव ने बताया कि उनसे प्रोटेक्‍शन मनी या लव मैरिज टैक्स के तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। पैसे न देने पर लगातार गांव से निकलने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना था कि हमने बिरादरी से बाहर शादी की है इसलिए ये रकम चुकानी होगी।

चंदन की पत्‍नी सोनी देवी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धक्‍का देकर चोट पहुंचाने का भी प्रयास किया। चंदन यादव कैथर में वेटर के तौर पर काम करता था, लेकिन शादी के बाद वह लौट आया। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

मामले में उसने क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र यादव से अपनी समस्या बताई। जिसके बाद विधायक ने कैथर के एसपी क्षत्रणैल सिंह को मामले से अवगत कराया। एसपी का कहना था मामले में पुलिस को जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। अगर मामला सही पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें