फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Couple Romance: जहां लोग दुआएं लेने जाते हैं, वहां प्रेमी जोड़ा 'प्यार' में मशगूल था, जानकर चौंक जाएंगे

Wed, 26 Apr 2023 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

बिहार में खगड़िया जिले के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बहाने पहुंचे प्रेमी-युगल को कोने में छिपकर रोमांस करना मंहगा पड़ गया। स्थानीय लोगों को दोनों की हरकत की जानकारी मिली तो वहां पहुंचकर रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित महद्दीपुर गांव में बने चैती दुर्गा मंदिर परिसर का है। यहां बीते दिन मंगलवार को दूसरे गांव से आए एक प्रेमी जोड़ा, जो काफी देर तक मंदिर परिसर के अंदर रहने और संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


वहीं, पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। बताया जाता है कि दोनों प्रेमी-युगल भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव के रहने वाले हैं। दोनों प्रेमी जोड़ा गांव से दूर जिले के प्रसिद्ध चैती दुर्गा मंदिर में मिलने पहुंचे थे।

लोगों को हुआ शक तो देखने पहुंचे...
बताया जाता है कि दोपहर में दोनों प्रेमी जोड़ा मंदिर परिसर पहुंचे थे, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा था। दोनों काफी देर तक मंदिर में ही रहे। इस बीच कई लोग पूजा-अर्चना करने आए और चले गए। मगर प्रेमी जोड़ा मंदिर में ही रहा। इस पर लोगों को शक हुआ तो कुछ लोग देखने मंदिर पहुंचे। लोगों ने देखा कि एक कोने में छिपकर दोनों रोमांस करने में मशगूल हैं, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी और पिटाई भी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों माफ कर देने की मिन्नतें करते रहे। आक्रोशित लोगों के द्वारा मंदिर जैसे पवित्र जगह पर रोमांस करने की जगह बनाने को लेकर गुस्सा जाहिर किया जा रहा था और पुलिस को सुपुर्द करने की बात कही जाने लगी। लेकिन प्रेमी जोड़े की आरजू विनती पर लोगों ने उसे छोड़ दिया और जाने दिया। बताया जाता है कि दोनों प्रेमी जोड़ा एक ही गांव के रहने वाले हैं, मगर दोनों की पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें