फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गति से दो की जीवन क्षति: सासाराम में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार दो की मौत, तीसरा गंभीर; जाम कर हंगामा

Mon, 12 Dec 2022 10:17 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

सासाराम में सोमवार सुबह ऐसे ही एक बेलगाम ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे स्कूटी को ऐसी टक्कर मारी कि दो युवकों की तत्काल मौत हो गई। हादसे के बाद पुरानी सिटी रोड पर लोग जाम लगाकर हंगामा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ट्रैक्टर भी अनियंत्रित गति से चल रहे हैं। सासाराम में सोमवार सुबह ऐसे ही एक बेलगाम ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे स्कूटी को ऐसी टक्कर मारी कि दो युवकों की तत्काल मौत हो गई। स्कूटी सवार तीसरे युवक को किसी तरह स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इधर, हादसे के बाद पुरानी सिटी रोड पर लोग जाम लगाकर हंगामा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हादसे में मारे गए दो युवकों के परिजनों को नौकरी की मांग भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों युवा थे और परिवार के भविष्य भी, इसलिए सरकार को अनुग्रह राशि के साथ नौकरी की भी घोषणा करनी चाहिए।

ट्रैक्टर बेलगाम, स्कूटी भी ट्रिपल लोड

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना के बेदा मोड़ के पास पुरानी सिटी रोड पर हुए इस हादसे में युवकों की पहचान सासाराम के ही करूप गांव निवासी प्रकाश कुमार तथा आशीष कुमार महतो के रूप में हुई है। सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती घायल की पहचान धर्मजीत कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सासाराम से कुदरा की ओर जा रहे धान लदे ट्रैक्टर की गति बहुत तेज थी और दूसरी तरफ से ट्रिपल लोड स्कूटी थी। हल्का कुहासा भी था, लेकिन दोनों इस तरह अनियंत्रित हुए कि आमने-सामने की टक्कर में दो युवक कुचल गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के प्रयास में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें