भाजपा की बोधगया में बुधवार को दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। पार्टी ने अपने नेता-कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा गांवों में जाएगी और आम लोगों से संवाद स्थापित करेगी। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता गांवों में रात बिताएंगे और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे।
नेताओं ने माना कि हाल के दिनों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन इस चुनौती को अवसर में बदलने की जिम्मेवारी भी पार्टी की है। सूबे में पार्टी अपनी जमीनी ताकत का विस्तार करेगी और संगठन को और धारदार बनाएगी।
पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सभी 40 लोकसभा सीट को लेकर अपनी रणनीति को आम आदमी तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा। पार्टी अपने एक-एक कार्यकर्ता की ताकत का इस्तेमाल करेगी।