फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: माता जानकी की जन्मस्थली पर सियासत, विजय सिन्हा बोले- अयोध्या की तरह भव्य होगा सीता मंदिर

Sun, 17 Dec 2023 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sita Temple: प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार की मानसिकता इसी से झलकती है कि सरकार के उप-मुख्यमंत्री पर्यटन मंत्री भी हैं और जब राजगीर महोत्सव होता है तो सरकार उस पर विशेष ध्यान देती है। लेकिन माता सीता की जन्मभूमि को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सीतामढ़ी में एक बार फिर माता जानकी की जन्मस्थली को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जहां पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट ने सीता जन्मस्थली के पुनर्विकास का शिलान्यास किया है।

विज्ञापन


वहीं, सीतामढ़ी पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 33 वर्षों से बिहार में नीतीश और लालू का राज है। लेकिन दोनों नेताओं ने अब तक माता जानकी की जन्मस्थली को लेकर कोई काम नहीं किया है। लोकसभा चुनाव आते ही मुख्यमंत्री को माता जानकी की याद आने लगी। उन्होंने कई घोषणाएं कर दीं। लेकिन सनातन की संतानों के लिए उन्होंने अब तक कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिससे यह आम लोगों को लगे कि सरकार के द्वारा कोई काम किया गया है। 

दरअसल, बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचकर दर्शन किए और पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बार-बार प्रस्ताव मांगने के बाद भी मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजा गया। जब भव्य राम मंदिर बन सकता है तो माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी में विशाल मंदिर का निर्माण क्यों नहीं हो सकता? 
विज्ञापन


भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि कहा कि मोदी है तो गारंटी है। अयोध्या की तर्ज पर ही सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। भगवान राम, मां जानकी के बिना अधूरे हैं। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार सरकार की मानसिकता इसी से झलकती है कि सरकार के उप-मुख्यमंत्री पर्यटन मंत्री भी हैं और जब राजगीर महोत्सव होता है तो सरकार उस पर विशेष ध्यान देती है। लेकिन माता सीता की जन्मभूमि को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही। यहां देश के अन्य राज्यों से जो पर्यटक आते हैं, उनके लिए बस, ठहराव सहित अन्य सुविधाएं नदारद हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि अगर सरकार प्रस्ताव भेजेगी तो जल्द से जल्द अयोध्या की तरह भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। केंद्र सरकार ने कई दफा माता जानकी के मंदिर को निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा, लेकिन राज्य सरकार ने प्रस्ताव नहीं भेजा। अगर राज्य सरकार प्रस्ताव भेजती है तो अयोध्या की तर्ज पर ही भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें