पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं पूर्व मंत्री मुकेश साहनी आज बेगूसराय पहुंचे। बछवारा विधानसभा क्षेत्र के रानी एक पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। महागठबंधन से सीपीआई के उम्मीदवार अवधेश राय के पक्ष में चुनाव चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि एक मल्लाह का बेटा मंत्री बने। इसीलिए जब बिहार में उनके चार विधायक थे तो उन्होंने विधायकों को खरीदने का काम किया गया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश पर तेजस्वी ने बोला हमला
वहीं तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो विकास सीएम नीतीश कुमार नहीं कर सके। वह 17 महीना में उन्होंने 5 लाख नौकरी देकर पूरा करने का काम किया है।
मोदी सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जो सिर्फ जुमलेबाजी करती है। हिंदू-मुस्लिम कर वोट की राजनीति कर रही है। मोदी सरकार में आज तक मुद्दे की बात नहीं की गई। सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया गया है। वह रोजगार और विकास पर बात नहीं करते हैं। वह केवल मुद्दों से हटकर बातें करते हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों से अवधेश राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की है ।