फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद राजद में बगावती सुर, तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की मांग

Mon, 27 May 2019 04:20 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maheshwar Yadav, Tejashwi yadav - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बिहार में राजद का सूपड़ा साफ होने के बाद पार्टी के बगावती तेवर वाले विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव से नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की मांग कर दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे तो पार्टी टूट सकती है। 

विज्ञापन


पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महेश्वर यादव ने किसी सीनियर नेता के हाथ में पार्टी की कमान सौंपे जाने की जरुरत बताई है। उन्होंने राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि 1997 में राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाते समय भी मैंने विरोध किया था। अगले विधानसभा चुनाव में राजद तब 22 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही पार्टी का पदाधिकारी और उत्तराधिकारी परिवारवाद से इतर पार्टी में वरीयता का ध्यान रखकर बनाए जाने की बात कहता रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी ने तब भी सबक नहीं लिया और फिर पार्टी के वरिष्ठों की अनदेखी कर तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। कहा कि नेता प्रतिपक्ष पद से तेजस्वी के इस्तीफे की मांग करता हूं और इसके बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाए। 
विज्ञापन


मालूम हो कि बिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल को पहली बार पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की अनुपस्थिति लाेकसभा चुनाव में बहुत नुकसानदायक रही। इतिहास में पहली बार चुनावों के दौरान लालू की अनुपस्थिति रही और तमाम कोशिशों के बावजूद राजद का सूपड़ा साफ हो गया। राजद को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें