फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: वोट मांगने पहुंचे जदयू सांसद तो जनता ने ही मांग लिया पांच वर्षों का हिसाब,पूछा- आपको वोट क्यों दें

Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar : पांच वर्ष के बाद सांसद एक बार फिर वोट मांगने अपनी जनता के पास पहुंचे,जहां जनता उनसे ही पूछने लगी कि मैं आपको वोट क्यों दूं? आपने मेरे लिए क्या किया है? नौकरी यूपी वाले को और वोट मुझसे? भाजपा सांसद का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद से हिसाब लेती जनता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण का मतदान खत्म होते ही दूसरे चरण की वोटिंग के पहले की चुनावी हलचल तेज हो गई है। नेता जनता के घर घर जाकर वोट मांगने पहुँच रहे हैं, ऐसे में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वोट मांगने पहुंचे नेता से जनता उनके पिछले पांच वर्षों का हिसाब मांगते दिख रही है।  मामला जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जनता मांगने लगी हिसाब 
दरअसल यह वीडियो निवर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जो एनडीए प्रत्याशी हैं। वह हाजिसराय गांव में वोट मांगने के लिए गए थे। वहां पर जैसे ही गांव के लोगों को पता चला कि सांसद वोट मांगने के लिए आये हैं, तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोग उनसे हिसाब करने लगी। लोगों ने कहा कि बिहार में अगर  बाहरी लोग नौकरी करेंगे तो हम लोग  गोल गप्पा बेचेगे?इसके बाद नीतीश सरकार से नाराज युवा शिक्षक भर्ती को लेकर सवाल करने लगे। वीडियो में युवा कहते हुए नजर आ रहे है कि जब नौकरी यूपी, एमपी और झारखंड के युवाओं को दे दिए तो वोट भी उनसे ही जाकर मांगिए। 45 हजार बाहर के लोगों को  नौकरी मिली है। उनको अगर नहीं देते को यहां के युवाओं को रोजगार मिलता। युवाओं ने कहा कि बिहार में नौकरी अगर उनको मिलेगा तो हम लोग गोल गप्पा बेचेंगे। 

पहले भी हो चूका है वीडियो वायरल 
 जनता उनसे पूछ रही थी कि 5 वर्षों तक आप नजर नहीं आए अब चुनाव के वक्त नजर आ रहे है। इसलिए इस बार आपको वोट नहीं देंगे। सांसद बनने के बाद क्षेत्र में आपने कोई काम नहीं किया। इस दौरान कुछ लोग पेपर आउट होने की शिकायत भी कर रहे थे। सांसद चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर यह उनका पहला वीडियो नहीं है जो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी सांसद को विरोध का सामना करना पड़ा है। हालांकि यह वीडियो कब की है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। इस क्षेत्र में सातवे चरण में 1 जून को चुनाव होना है ।





 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें