फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election: चुनाव के बाद EVM लेकर जा रही गाड़ी का हादसा; किसे पहुंचा नुकसान, कितना उपद्रव, जानें

Mon, 20 May 2024 10:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News : चाचा और उनके दो भतीजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। भड़के लोगों ने मजिस्ट्रेट के गाड़ी को घेरकर उस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में हाजीपुर लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव समाप्त होने के बाद हाजीपुर स्थित आरएन कॉलेज में बने वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने बाइक सवार एक युवक और दो बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घटनास्थल से भाग रहे वाहन को रोककर गुस्साए ग्रामीणों ने उसपर जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गये। घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है। घायलों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग निवासी बिपुल कुमार (20 ), अंकित (14) और आदित्या कुमार (7) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने रौंद दिया
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चाचा और उनके दो भतीजे बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी फरीदपुर के पास वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना होते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल में दो मासूम बच्चे और एक युवक है।

आक्रोशित लोगों ने मजिस्ट्रेट के गाड़ी पर किये पथराव 
घटना होते ही घटनास्थल पर तुरंत वहां भीड़ जमा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट के गाड़ी को घेर लिया और उस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। इधर घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर समिति के आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्थिति को बिगड़ता देख महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन घटनास्थल पहुंचे और घटना से भड़के लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें