निर्वाचन आयोग के अनुसार, चौथे चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 11, 486 कंट्रोल यूनिट, 13, 562 बैलेट यूनिट तथा 12, 573 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 36 कंट्रोल यूनिट, 45 बैलेट यूनिट तथा 59 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गये
बिहार में पांचवे चरण की पांच सीटों पर मतदान का समापन हो गया। चौथे चरण तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा। इतना ही 2019 में हुए इन पांचों सीटों पर हुए मतदान से तुलना करें तो इस बार करीब 1.11 प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछली बार 57.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 55.85 प्रतिशत हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के अनुसार, हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान भले धीरे शुरू हुआ, लेकिन यहां 2019 का रिकॉर्ड टूट गया। पिछली बार हाजीपुर में 55.22 प्रतिशत वोट पड़े थे, इस बार अबतक 56.84 प्रतिशत की जानकारी आ चुकी है। वैसे, मतदान प्रतिशत में इस बार 58.10 प्रतिशत के साथ मुजफ्फरपुर सबसे आगे रहा। इसके बाद 57.55 प्रतिशत के साथ सीतामढ़ी, 56.84 प्रतिशत के साथ हाजीपुर और 54.50 प्रतिशत के साथ सारण रहा। सबसे कम मधुबनी में 52.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
86 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये
निर्वाचन आयोग के अनुसार, चौथे चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 11, 486 कंट्रोल यूनिट, 13, 562 बैलेट यूनिट तथा 12, 573 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 36 कंट्रोल यूनिट, 45 बैलेट यूनिट तथा 59 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गये हैं। 28 कंट्रोल यूनिट, 32 बैलेट यूनिट तथा 86 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये। वहीं मुजफ्फरपुर के दो बूथों (गायघाट और औराई) पर मतदान का बहिष्कार किया गया।
2.09 करोड़ कैश जांच अभियान के दौरान जब्त
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच चरण की पांच लोकसभा सीटों पर कुल 74 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में उतरे। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 74 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 06 है। पांच चरण में कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या 95, 11, 186 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 49, 99, 627 तथा महिलाओं की संख्या 45, 11, 259 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 300 है। पांचवे चरण के पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत फ्लाइंग स्क्वायड और पुलिसकर्मियों द्वारा जांच अभियान के दौरान 2.09 करोड़ नकद जब्त किया गया। वहीं कुल 2, 11, 779 लीटर शराब जब्त किया गया है। इसका मूल्य लगभग 4.49 करोड़ हैं।