फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस चरणों में होगा बिहार में पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में पंचायत चुनाव 10 चरणों में होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। गांव की सरकार चुनने के लिए अप्रैल व मई में लोग मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बैठक की।
विज्ञापन


दस चरणों में होने वाले इस चुनाव को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन विभागीय सूत्र बताते हैं कि पंचायत का चुनाव अप्रैल से मई के बीच करा लिया जाएगा।

बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने बताया कि बिहार में आठ हजार 397 पंचायत है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इतने पदों के लिए होगा मतदान

चुनाव में मुखिया और सरपंच के 8397 पद, ग्राम पंचायत सदस्य और पंच के एक लाख 14, 650, पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार 516 और जिला परिषद के 1162 पद के लिए मतदान होगा।

कुल मिला कर देखें तो दो लाख, 58 हजार 772 पदों के लिए वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, सामान्य प्रशासन प्रधान सचिव, पंचायती राज प्रधान सचिव, पुलिस के आलाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

विभागीय सूत्र के अनुसार बैठक में ये भी तय हुआ कि इस बार पिछले दो बार से चले आ रहे आरक्षण के चक्र को भी बदला जाएगा। आरक्षण का प्रभाव चक्रानुक्रम होगा यानी जो सीट सामान्य है वहां आरक्षण लागू होगा। बताया जाता है कि इस प्रकार से करीब 90 फीसदी सीटें बदल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें