फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार JEE और NEET की परीक्षाओं को स्थगित करने का केंद्र से करें अनुरोधः चिराग

Tue, 25 Aug 2020 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
चिराग पासवान
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना महामारी और बाढ़ से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के चलते नीट और जेईई की परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से चिराग ने नीतीश कुमार से कहा है कि वह केंद्र सरकार से जेईई (JEE) और नीट (NEET) की परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध करें। 

विज्ञापन


चिराग ने अपने पत्र में लिखा, कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन की वजह से जेईई और नीट के आकांक्षी छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक काफी चिंचित हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह समस्या सिर्फ मेरी लोकसभा क्षेत्र या सिर्फ बिहार के बच्चो के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के बच्चों के लिए है। बिहार के छात्रों के लिए यह समस्या और बढ़ जाती है क्योंकि 6 सितंबर 2020 तक बिहार में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
 


बता दें कि जेईई मेन और नीट परीक्षा में कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में एक बार फिर परीक्षा को स्थगित करने की मांग ज़ोर पकड़ रही है। जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि नीट परीक्षा 13 सितंबर को होगी। एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें