फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की कार से मिली शराब, मामला दर्ज

Thu, 14 May 2020 08:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

  • कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद
  • विधायक बोले- राशन वितरण के लिए होता है गाड़ी का इस्तेमाल
  • बक्सर एसपी ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतीश की सरकार ने राज्य में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद यहां शराब बरामद होने के कई मामले सामने आते रहते हैं। बुधवार को बिहार पुलिस ने बक्सर सदर से कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी की कार से शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने गाड़ी के चालक सुशील प्रसाद के अलावा अनिल तिवारी, विक्की तिवारी और नितेश कुमार को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मामले को लेकर विधायक का कहना है कि मेरी गाड़ी का इस्तेमाल राशन वितरण के लिए होता है। आज भी यह जगदीशपुर राशन बांटने के लिए गई थी। मैं इस बात से हैरान हूं कि यह सिमरी कैसे पहुंच गई। मेरी अभी उन कर्मचारियों से बात नहीं हुई है जो राशन वितरण के लिए गए थे।


वहीं मामले पर बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ शर्मा ने कहा, 'हमने कार में सवार चार लोगों को रोका। जब वाहन ऐप के जरिए कार का पता लगाया गया तो यह जानकारी सामने आई कि यह गाड़ी विधायक की है। हमने इन चार लोगों के साथ-साथ गाड़ी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।'
विज्ञापन

 

वहीं बिहार के एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा, 'जिस वाहन में शराब ले जाई जा रही थी वह बक्सर विधायक की है। कार में मौजूद सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें कार के अंदर मौजूद चार लोग, कार के मालिक और दो शख्स शामिल हैं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'

जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस विधायक की गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़ंकप मच गया है। इसके अलावा बिहार पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें