फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में वर्दी वाले छलका रहे हैं जाम, वीडियो वायरल होने पर जगे एसएसपी

Mon, 24 Jun 2024 07:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई, जिसके बाद अब एसएसपी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
शराब पार्टी करते वर्दी वाले। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सरकार ने भले ही बिहार में शराब बंदी कर दी हो मगर आये दिन शराब माफिया पुलिस और कानून को धत्ता बताते हुए दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार लाकर बड़े पैमाने पर शराब की सप्लाई करने में लगे है। ऐसे में अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। अब एसएसपी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


वर्दी वाले छमका रहे थे जाम 
 मामला बिहार के दरभंगा जिला के केवटी थाना क्षेत्र का है,जहां पुलिस कर्मी का शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी वर्दी में शराब की पार्टी करते हुए नजर आ रहे है। बताया जाता है कि यह वीडियो केवटी थाना में तैनात पुलिस कर्मी हैं। इस वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में पुलिस प्रशासन की काफी किरकिरी होने लगी। लोग सोशल मीडिया पर अलग लग बातें लिखने लगे। नतीजतन यह बात दरभंगा के एसएसपी ठ भी पहुंची, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाय करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो का सत्यापन कराया जायेगा।

डीएमसीएच में डॉक्टरों के शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल 
दरभंगा में इससे पूर्व भी डीएमसीएच डॉक्टरों के द्वारा शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाई करते हुए डीएमसीएच के गेस्ट हाउस से कई बोतल विदेशी शराब बरामद किये थे। हालांकि बाद में यह मामला ठंढा पड़ गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कार्रवाई करने की कही बात 
शराब पार्टी के वायरल वीडियो के संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। इस मामले में शराबबंदी कानून को तोड़ने वाले पुलिस पर होगी सख्त कार्यवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें