फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जब नदी उगलने लगी शराब तो पुलिस भी हो गई हैरान, भारी मात्रा में किया बरामद

Tue, 24 Sep 2024 11:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : जहां एक तरफ पूरे बिहार में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है और सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा है, वहीं दूसरी तरफ एक नदी ऐसी भी है, जो शराब उगल रही है। बिहार पुलिस ने नदी के अंदर से शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है।
विज्ञापन
नदी के अंदर से शराब की खेप निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार के गया जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस ने नदी में शराब माफियाओं के द्वारा छुपा कर रखे गये अवैध शराब को बरामद किया है। यह देख पुलिस भी चौंक गई। मामला मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कोशिला गांव के समीप स्थित नदी का है।

विज्ञापन


नदी में पुलिस को देख लोग हो रहे थे हैरान 
इस मामले में स्मंथानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस कोशिला गांव के समीप स्थित नदी के किनारे नदी में छानबीन कर रही थी। पानी में घुसकर जांच करते देख लोग हैरान हो रहे थे। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में क्या तलाश कर रही है। नदी में पुलिस बल को देख, आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग कुछ और समझते, तब तक पुलिस नदी से एक-एक कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने लगी। लोगों की नजर जब बरामद शराब पर पड़ी तो सभी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस शराब को जब्त कर अपने साथ थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

नदी के अंदर छिपा रखा था शराब की खेप 
इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में शराब माफिया अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोशिला गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। वे पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। तब फिर यह बताया गुआ कि शराब की खेप को नदी में गड्ढा कर छुपा कर रखा गया है। उक्त सूचना के आधार पर फिर से नदी की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ। नदी से जब्त अवैध शराब को थाने लाया गया, जहां जब्त विदेशी और देशी शराब की गिनती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें