फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : महागठबंधन की पहली बैठक से दूर रहे वामपंथी

Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के घटक दलों की बैठक से वाम दलों ने किनारा कर लिया है। तेजस्वी के आवास पर हुई बैठक में वाम दलों को छोड़कर महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल रहे। बैठक में वाम दलों के नहीं पहुंचने पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


इधर, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सत्यनारायण ने बताया कि हम लोग लालू यादव को अपना नेता मानते हैं, इसलिए सोमवार की बैठक में शामिल नहीं हुए। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले महागठबंधन की यह पहली बैठक है। बैठक में सीट शेयरिंग के साथ ही लोकसभा के चुनाव में एनडीए को कैसे पटखनी दी जाए, इस पर चर्चा हुई। 

बैठक में मुख्य रूप से तेजस्वी यादव के अलावा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता अर्जुन राय, मुकेश सहनी और राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी, जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी के अलावा के कई अन्य नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें