फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, जहरीले तीर और गोलीबारी में छात्र की मौत, छह घायल

Sat, 28 Jun 2025 08:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के अकरथापा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में जहरीले तीर और गोलियां चलीं, जिसमें 16 वर्षीय इंटर छात्र मो. गुलहयात की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल का होता इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकरथापा वार्ड-7 में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में एक इंटर का छात्र मारा गया, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अकरथापा वार्ड-7 निवासी मो. सलीका के 16 वर्षीय पुत्र मो. गुलहयात के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह विवाद 5 एकड़ 44 डिसमिल जमीन को लेकर था, जो स्वर्गीय महमूद आलम के नाम पर है। इस जमीन पर उनके बेटों मो. अली और मो. हनिब समेत चार बेटियों का हक बताया जा रहा है। परिवार का गांव के ही मो. साबिर, मो. मैनुद्दीन, मो. जैनुद्दीन और मो. आजम से पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। इस दौरान कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए मो. इकबाल ने बताया कि कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया था, जिसके बाद वे लोग खेत पर पहुंचे थे। तभी विरोधी पक्ष के लगभग 25-30 लोग हथियारों से लैस होकर वहां आ धमके। उनके पास लाठी-डंडे, पिस्टल और जहरीले तीर थे। देखते ही देखते उन्होंने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लाठी-डंडों से पीटने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग और जहरीले तीरों की बौछार शुरू हो गई। इस हमले में मो. गुलहयात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गोली लगने से और दूसरा तीर के हमले से गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं, चार अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें