फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सरगर्मियों के बीच लालू का तंज- डूबते को 'राम' का सहारा, तिनका पुराना हो गया

Fri, 08 Dec 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
लालू यादव
विज्ञापन
भगवान राम के नाम पर होने वाली राजनीति गुजरात चुनावों के मौके पर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आरएसएस और भाजपा के नेता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में बढ़-चढ़कर बयान दे रहे हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर व्यंग्य किया है। राजद प्रमुख लालू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज के दौर में डूबते हुए इंसान को “राम” का सहारा है और तिनका शायद पुराना पड़ गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BJP नेता के बेतुके बोल- हिंदुओं के हित में नहीं आया फैसला फिर भी राम मंदिर वहीं बनाएंगे 

हिंदी की पुरानी कहावत है कि 'डूबते को तिनके का सहारा'। लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुजरात चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा कि, 'डूबते को “राम” का सहारा, तिनका पुराना हो गया।' लालू की इस टिप्पणी को चुनाव हारने वाली पार्टी के परिपेक्ष्य में दिया गया बयान समझा जा रहा है। 
  डूबते को “राम” का सहारा, तिनका पुराना हो गया। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 7, 2017


लालू यादव ने ईश्वर को अपने अंदर खोजने के सनातन सत्य की याद दिलाई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, 'मेरा राम मेरे हदय में सदैव मेरे अंग-संग रहता है। मैं उन्हें मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे और चर्च में नहीं खोजता।' 
विज्ञापन

  मेरा राम मेरे हदय में सदैव मेरे अंग-संग रहता है। मैं उन्हें मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे और चर्च में नहीं खोजता। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 8, 2017


लालू यादव ने स्पष्ट तौर पर भगवान राम के नाम पर वोट मांगने वालों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, 'मैं मेरे परम प्यारे “राम” से वोट नहीं माँगता बल्कि उस पालनहार से अमन में सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ।' 
  मैं मेरे परम प्यारे “राम” से वोट नहीं माँगता बल्कि उस पालनहार से अमन में सुख-शांति,समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना करता हूँ। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 8, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें