फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, खराब सेहत का दिया हवाला

Thu, 21 Feb 2019 01:21 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाले के तीम मामलों में जमानत पाने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। वह स्वास्थ्य के आधार पर अदालत से जमानत चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय में जामनत अर्जी दाखिल की थी। जिसे कि अदालत ने खारिज कर दिया। इसी फैसले को उन्होंने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। 

विज्ञापन




लालू प्रसाद यादव ने जमानत याचिका में बढ़ती उम्र, बिमारियों का हवाला देते हुए जमानत देने की गुहार लगाई है। लालू को देवघर, दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई अदालत ने सजा सुनाई है। जिसकी वजह से वह जेल में हैं और फिलहाल रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लालू ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने बढ़ती उम्र, बिमारियों के साथ ही पार्टी प्रमुख होने का हवाला देकर अदालत से उन्हें जमानत देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी प्रमुख होने के नाते उम्मीदवारों को सिंबल देने के लिए उनके हस्ताक्षरों की जरूरत पड़ेगी। इस वजह से उन्हें जमानत सुविधा दी जानी चाहिए लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें