फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लालू पर बरसीं मीरा कुमार, भक्तचरण दास पर टिप्पणी को बताया दलितों का अपमान

Mon, 25 Oct 2021 05:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दो दिन पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने राजद पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राजद का पर्दे के पीछे से भाजपा से मिलीभगत है।
विज्ञापन
Meira Kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने लालू को निशाने पर लिया है। मीरा कुमार ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि एक सम्माननीय नेता ने भक्तचरण दास के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे बिहार और देश में अनुसूचित जाति समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंची है, साथ ही ये एससी-एसटी एक्ट के तहत आपराधिक मामला है।  

विज्ञापन


तीन साल बाद पटना पहुंचे लालू 
करीब तीन साल बाद राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद रविवार को पटना लौटे थे। दिल्ली से पटना के लिए रवाना होने से पहले लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस को निशाने पर लिया। उनहोंने तंज कसा, क्या सबकुछ कांग्रेस के भरोसे छोड़ दें? बिहार में कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन तोड़ने वाले सवाल पर लालू यादव ने कहा, कांग्रेस का गठबंधन क्या है? क्या हम सब कुछ कांग्रेस के भरोसे छोड़ देते? अपनी पार्टी की जमानत जब्त होने के लिए उनके साथ गठबंधन करके रखते?

लालू ने की थी ये टिप्पणी
लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास पर हमला बोलते हुए कहा कि भक्तचरण दास भकचोनहर दास है। दो दिन पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने राजद पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राजद का पर्दे के पीछे से भाजपा से मिलीभगत है। अब बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  
विज्ञापन


दो सीटों पर उपचुनाव
बिहार में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसी सिलसिले में लालू यादव तीन साल बाद बिहार पहुंचे। कयास लगाया जा रहा है कि राजद प्रमुख लालू यादव कुशेश्वरस्थान और तारापुर में राजद प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। लालू यादव की तबीयत में सुधार तो जरूर है, लेकिन उनके आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर ही आगे का कार्यक्रम तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें