फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कर रहे हैं नोटबंदी का समर्थन, परेशान लालू ने सोनिया गांधी को किया फोन

Mon, 28 Nov 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की खुलकर तारीफ करने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे नीतीश और भाजपा करीब आ रहे हैं। नीतीश की भाजपा से बढ़ती निकटता से बिहार में महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस और लालू की पार्टी राजद में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव ने रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी की मौजूगी में सोनिया गांधी से फोन पर बात की। एक सूत्र के मुताबिक अशोक चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद सीधे लालू प्रसाद के घर गए और नोटबंदी को लेकर सोमवार को होने वाले भारत बंद समेत कई विषओं पर लंबी चर्चा की। इस दौरान लालू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की।

हालांकि आरजेडी प्रवक्ता चितरंज गगन ने सोनिया गांधी और लालू की फोन पर हुई बातचीच पर चुप्पी साधे रखी। चितरंजन ने लालू और अशोक चौधरी की मुलाकत पर भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। गगन ने कहा कि जब दो नेता मुलाकात करते हैं तो वो कई मुद्दों पर बातचीत करते हैं। उन्होंने अशोक चौधरी और लालू की मुलाकात को सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ने स्वीकार किया कि कांग्रेस और राजद पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का विरोध करने के बाद नीतीश और बीजेपी के करीब आने के कारणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें