फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने भी पढ़ी थी गलत शपथ, लालू का खुलासा

Mon, 23 Nov 2015 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बेटे तेज प्रताप यादव के शपथ लेने के दौरान अपेक्षित को उपेक्षित बोल दे ने पर उठे विवाद पर लालू प्रसाद यादव भी सामने आए हैं। लालू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते साल 26 मई को अपने शपथ ग्रहण के दौरान ऐसी ही गलती की थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने‌ ‌दो ट्वीट किए हैं जिसमें एक वीडियो भी अटैच है। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किए हैं उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शपक्ष के दौरान 'अक्षुण्ण' को 'अक्षण्ण' बोलते दिख रहे हैं।

लालू ने ट्वीट किया है कि "अक्षुण्ण" ही नहीं बोला तो शपथ बेकार है। पीएम को दोबारा शपथ लेनी चाहिए।"अक्षण्ण" का हिंदी में कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि 'देश को तोड़ने का इनका एजेंडा है ही क्योंकि पीएम ने देश की प्रभुता और अखण्डता को "अक्षुण्ण" रखने की शपथ तो ली ही नहीं थी'।
विज्ञापन


पढ़ें ट्वीट- "अक्षुण्ण" ही नहीं बोला तो शपथ बेकार है.PM को दोबारा शपथ लेनी चाहिए."अक्षण्ण" का हिंदी में कोई शाब्दिक अर्थ नहीं है.https://t.co/PqDx6p4FqU — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 22, 2015
विज्ञापन

तेज प्रताप ने की थी गलती

बताते चलें कि बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शपथ लेने के दौरान गलती कर दी।

तेज प्रताप ने गोपनीयता की शपथ के समय 'अपेक्षित' शब्द की जगह 'उपेक्षित' कह दिया। इस पर राज्यपाल ने उन्हें तुरंत रोका और फिर से शपथ पढ़ने के लिए कहा।

तेज प्रताप ने जब अपेक्षित की जगह उपेक्षित पढ़ा था तो वो उसे ठीक बोलकर आगे बढ़ने लगे लेकिन राज्यपाल रामनाथ कोंविद ने उन्हें पूरी शपथ नए सिरे से पढ़ने के लिए कहा था। बाद में तेजप्रताप ने फिर से शपथ ली थी।

पढ़ें ट्वीट- देश को तोड़ने का इनका एजेंडा है ही क्योंकि PM ने देश की प्रभुता और अखण्डता को "अक्षुण्ण" रखने की शपथ तो ली ही नहीं थीhttps://t.co/PqDx6p4FqU — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 22, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें