फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दलित जिंदा जलाए जा रहे, क्या ये मंगलराज है?'

Sat, 24 Oct 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमांस के बाद अब फरीदाबाद का दलित हत्या का मामला भी हरियाणा से बिहार पहुंच गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हरियाणा के फरीदाबाद में दलितों को जिंदा जलाने के मामले में भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


आरक्षण और दलितों को जिंदा जलाए जाने के मामले पर भाजपा पर हमला करते हुए राजद प्रमुख लालू ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है।

भाजपा के लोग यहां जंगलराज की बात कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राज में क्या हो रहा है? दलितों को जिंदा जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को दलितों और गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

इससे पहले लालू प्रसाद ने ट्वीट किया, 'मैंने मोदी से गुरु गोलवलकर की दलित विरोधी किताब जलाने की मांग की थी, लेकिन इनके राज में तो दलितों को ही जिंदा जलाया जाने लगा है।'
विज्ञापन

विज्ञापन

नीतीश ने ट्वीट बम से बोला हमला

उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करते-करते अब भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज में आरक्षण के हकदार दलितों को ही जिंदा जलाया जाने लगा है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा की घटना पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि 'कहां गए ये कहने वाले कि हमारी सरकार बना दो सब कुछ ठीक हो जायेगा। अब बताओ ये जंगलराज है या मंगलराज।'

मालूम हो कि हरियाणा के सुनपेड़ गांव में कुछ लोगों ने एक दलित के घर में आग लगा दी थी, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी।

इसके बाद राजनीति गर्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने घटनास्‍थल जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और सीबीआई जांच की सिफारिश कर डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें