जानकारों का कहना है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेज प्रताप का उस समय मंच छोड़ना, जब उनके छोटे भाई तेजस्वी संबोधन कर रहे थे, यह अच्छे संकेत नहीं हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव के घर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका नजारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी देखने को मिला। मामला उस उस वक्त का है, जब बैठक में लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी मंच पर मौजूद थे। हालांकि, बीच भाषण में ही तेज प्रताप मंच छोड़कर वहां से निकल गए। इसके बाद से ही सियासी गलियारे में दोनों भाइयों के बीच चल रही अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप कुछ मुद्दों को लेकर अपने छोटे भाई और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी से अलग मत रखते हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला भी शामिल है। पिछले दिनों जब यह चर्चा जोरशोर से उठी थी कि तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा, तब भी तेज प्रताप ने सबसे पहले इसका का खंडन किया था।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेज प्रताप का उस समय मंच छोड़ना, जब उनके छोटे भाई तेजस्वी संबोधन कर रहे थे, यह अच्छे संकेत नहीं हैं। इससे बात को मजबूती मिलती है कि राजद अध्यक्ष के दोनों बेटों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।