राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सीवान पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वे वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में सीवान कोर्ट में पेश होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को सीवान पहुंचे। उनके आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही। सीवान पहुंचने के बाद वे पचरूखी स्थित उमेद पैलेस में ठहरे हैं। शुक्रवार को वे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक पुराने मामले में सीवान कोर्ट में पेश होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। उस समय दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से परमेश्वर सिंह चुनाव लड़ रहे थे। उनके चुनाव प्रचार के सिलसिले में लालू प्रसाद यादव क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
इसी मामले में शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की सीवान न्यायालय में पेशी होनी है। उनकी पेशी एडीजे-1 की अदालत में होगी। कोर्ट में पेशी से पहले उन्होंने पचरूखी स्थित उमेद पैलेस में रात्रि विश्राम किया। अब सबकी नजरें शुक्रवार को होने वाली अदालती कार्रवाई पर टिकी हैं।