फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: गुर्दे का इलाज कराए बिना भारत लौटे लालू प्रसाद यादव, दिल्ली में ही ठहरे, बिहार लौटने में होगी देरी

Thu, 27 Oct 2022 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मीसा ने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद सिंगापुर गए 74 वर्षीय लालू ने वहां चिकित्सीय सलाह ली और उनकी कुछ जरूरी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार की रात गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना ही सिंगापुर से वापस लौट आए। हालांकि, कुछ आवश्यक जांच करवाने के बाद राजद सुप्रीमो अदालत में एक बार फिर सिंगापुर जाने की अनुमति मांगेंगे। 

विज्ञापन


लालू बीते कुछ वर्षों से गुर्दे की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। वह दीपावली की रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे। तबसे वह अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। 

मीसा ने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद सिंगापुर गए 74 वर्षीय लालू ने वहां चिकित्सीय सलाह ली और उनकी कुछ जरूरी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है। ये जांच कराने के बाद लालू फिर वापस सिंगापुर जाएंगे। 
विज्ञापन


राजद सुप्रीमो की बेटी से जब पूछा गया कि अदालत द्वारा 25 अक्तूबर तक ही देश के बाहर रहने की अनुमति दिए जाने के कारण लालू यादव बिना ऑपरेशन के लौट आए हैं, तो मीसा ने कहा, हां, यह भी एक कारण था। 

उन्होंने आगे कहा, यहां जरूरी चिकित्सीय जांच कराने के बाद लालू सिंगापुर जाने के लिए अदालत से फिर आग्रह करेंगे। अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू 12 अक्तूबर को गुर्दे के इलाज के लिए सिंगापुर गए थे। उन्हें गुर्दे के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें