राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार को बाल- बाल बच गए। पटना के दीघा इलाके में आयोजित एक यज्ञ में शामिल होने पहुंचे लालू यादव का मंच टूट गया। जानकारी के अनुसार यज्ञ में पहुंची भीड़ को जब दिखा कि मंच पर लालू आए हैं तो भीड़ में शामिल लोग मंच पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में मंच टूट गया।
इस हादसे में लालू प्रसाद के कमर में हल्की चोट लगी है। हादसे के बाद लालू प्रसाद सीधे इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) अस्पताल पहुंचे, जहां उनका एक्स-रे हुआ। जांच के बाद आराम करने की सलाह दी गई है।
अस्पताल में लालू के साथ उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव के साथ उनकी बेटी मीसा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
#WATCH: Stage of a 'Yagya Sthal' in Patna, where Lalu Prasad Yadav was present collapsed; he was later discharged after treatment(24.3.2017) pic.twitter.com/rNm1buOe4b
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017